मिक्स वेज कोफ्ता करी Mix Veg Kofta Curry
सामग्री
- 1 आलू
- 1 बड़ी चमचे बारीक कटी हुई धनिया
- 1 गाजर
- 1 शिमला मिर्च
- 2 प्याज
- 1 बड़ी आलू
- 2 बड़ी चम्मच बेसन
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटी चम्मच हल्दी
- 1 छोटी चम्मच काली मिर्च और जीरा पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- 1 छोटी चम्मच तेल
- आवश्यकता नुसार तेल तलने हेतु
- ग्रेवी की सामग्री
- 2 प्याज
- 2 टमाटर
- 2 साबुत लाल मिर्च
- 5 काजू
- 1 चमचे अदरक लहसुन का पेस्ट
- 1 तेज पात कुछ खड़े मसाले
- 1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चमचे लाल मिर्च
- 1 छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
- 1 चमचे धनिया पाउडर
- 1 छोटी चम्मच गरम मसाला
- 1 चमचे कसूरी मेथी
- 1 चम्मच फ्रेश क्रीम या मलाई
- स्वादानुसार नमक
- 2 बड़ी चम्मच तेल

स्टेप 1
सबसे पहले सारे सब्जियों को बारीक काट लें, आलू, गाजर, और फूल गोभी को घिस ले 1 छोटी चम्मच नमक डालकर 5 मिनट रख लें, फिर हाथो से निचोड़ कर सारा पानी निचोड़ लें, फिर बेसन और सारे मसाले नमक तेल डालकर मिक्स करे
स्टेप 2
अब छोटे छोटे गोल गोल या अपने पसंद के अनुसार कोफ्ता तैयार करे और एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें फिर मीडियम आँच पर सारे कोफ्ते को त ल लें
स्टेप 3
अब ग्रेवी के लिए एक कढ़ाई में 1 चम्मच तेल डालें प्याज़ डालकर भुने फिर टमाटर, लाल मिर्च और काजू भी डालकर पकाए इसी बीच थोड़ा नमक डालें ताकि प्याज़ टमाटर अच्छे से पक जाए
स्टेप 4
अब ठंडा होने पर मिक्सी मे पीस ले
स्टेप 5
फिर से कढाई मे 1 बड़ी चमचे तेल डालें तेज पात, खड़े मसाले और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सेकेंड भुन लें फिर पीसी हुई पेस्ट डाले और अच्छी तरह से भूने, इसी बीच गरम मसाला को छोड़ कर सारे मसाले डाले और ढककर भुने बीच मे चलाते हुए
स्टेप 6
अब मसाले से अच्छी खुशबु आने लगी है, तो नमक, और आवश्यक नुसार पानी डाले क्यु की इसकी ग्रेवी गाढ़ी ही होती है और फिर ग्रेवी मे एक उबाल आ जाए तो उसमें सारे बॉल को डाल दे 5 मिनट और पकाए फिर गरम मसाला, कसूरी मेथी को क्रास करके डाले मिलाए, लास्ट मे क्रीम डालकर 1 मिनट पकाए और हरी धनिया डालकर गैस बंद कर दें
स्टेप 7
अब सर्व करते हैं तो प्लेट मे निकालेंगे कोफ्त को डालकर ऊपर से थोड़ा क्रीम और धनिया पत्ते से गार निश करें
स्टेप 8
अब आप अपने पसंद से रोटी चावल, पुलाव, नान के साथ परोसे।
