हनी चिल्ली पोटैटो (Honey chilli potato)

हनी चिल्ली पोटैटो (Honey chilli potato)

सामग्री

 लगभग30 मिनट

 3 सर्विंग

  • 4 कच्चे आलू
  • 1 शिमलामिर्च
  • 1 प्याज
  • 2-4 चम्मच स्प्रिंग अनियन (कटा हुआ)
  • 1 टुकड़ा अदरक (बारीक कटा)
  • 3-4 कली लहसुन(बारीक कटी)
  • 2 टी स्पून सफेद तिल
  • 3 हरी मिर्च
  • 1 टी स्पून सोया सॉस
  • 1 टी स्पून रेड चिली सॉस / शेजवान सॉस
  • 1-2 टी स्पून टमाटर सॉस
  • 1 चुटकी सफेद कालीमिर्च पाउडर
  • 1 टी स्पून शहद (ऐच्छिक)
  • 2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर
  • 2 चम्मच टी स्पून मैदा
  • स्वाद के अनुसार नमक
  • 2 कप कुकिंग ऑयल तलने के लिए

स्टेप 1

सभी सब्जियों को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें. आलू को लम्बा- लम्बा परन्तु मोटा फ्रेंच फ्राईज शेप में काट लें. कटे हुए आलू को दो-तीन पानी धोले जिससे उसका सारा स्टार्ट निकल जाए|

स्टेप 2

अदरक,लहसुन को बारीक काट लें. शिमला मिर्च को लंबा-लंबा काट ले हरी मिर्च के बीच से एक चीरा लगा दे|

स्टेप 3

एक गिलास पानी में नमक और कटे हुए आलू डालकर 50%- 60% तक उबालें.आलू के पानी को छानकर निकाल ले. आलू के ठंडा होने पर उस पर कॉर्न फ्लोर स्प्रिंकल करें और हल्का नमक डालें|

स्टेप 4

गहरे बर्तन में दो चम्मच कॉर्न फ्लोर और दो चम्मच मैदा और हल्का नमक डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें.दूसरी तरफ कढ़ाई में कुकिंग ऑयल को गर्म कर लें. अब कोट किए हुए आलू की स्लाइसों को इस बैटर में डीप कर कढ़ाई में डालें.इसी तरह सारे कोट किए हुए आलू को पहले इस घोल में डिप करें फिर कढ़ाई में डालें. इससे आलू की स्लाइसें बहुत क्रिस्पी निकलेंगी. सभी आलू की स्लाइसों को सुनहरा होने तक तल लें|

स्टेप 5

एक पैन में तेल डालकर गर्म करें उसे उसमें कटे लहसुन और अदरक,हरी मिर्च को डालकर चलाएं.फिर प्याज़ डालें.अब इसमें शिमला मिर्च और नमक डालें और पकाएं.फिर सोया सॉस, रेड चिली सॉस, टमाटर केचप (सभी सॉस को अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं) डालकर 1 मिनट तक चलाएं. एक चम्मच कार्नफ्लोर को पानी में मिलाकर पतला घोल बनाएं और उसे पैन में धीरे-धीरे करके डालें और चलाते रहें अब मिश्रण में एक कटोरी पानी डालें|

स्टेप 6

अगर आपको शहद का स्वाद पसंद हैं तो डालें,अन्यथा स्किप कर ले. अब पैन में आलू डालें और मिलाएं.सॉस से अच्छी तरह सब कोट कर लें

स्टेप 7

अब पैन में स्प्रिंग अनियन और सफेद तिल से स्प्रिंकल करें|

स्टेप 8

हनी चिल्ली पोटैटो तैयार हैं