पनीर की ग्रेवी अगर सही तरीके से बनी हो तो सब्जी का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. टेस्टी ग्रेवी बनाने के लिए के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें सारे साबुत मसाले (तेजपत्ता, लौगं, इलायची जीरा आदि) डालकर तब तक भूनें जब तक कि मसाले में से खुशबू आनी शुरू न हो जाए. इसके बाद प्याज और लहसुन के टुकड़े काटकर डालें और भूनें. ध्यान रखें कि प्याज और लहसुन बारीक नहीं काटने हैं.
कड़ाही में प्याज और लहसुन एक साथ डालने के बजाय थोड़े-थोड़े करते हुए डालें. इसके बाद टमाटर की प्यूरी कड़ाही में डालें और पकाएं. कुछ देर बाद साबुत काजू कड़ाही में डाल दें और कड़ाही को ढककर ग्रेवी को पकने दें. जब काजू थोड़े नरम हो जाएं और ग्रेवी पकने लगे दो उसमें दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें. इसके बाद गर्म कड़ाही में ही मक्खन डालें और सारे पिसे मसाले डालकर पकाएं. जब ग्रेवी अच्छी तरह से पक जाए और तेल छोड़ दे तो गैस बंद कर दें. स्वाद से भरपूर पनीर की सब्जी की ग्रेवी बनकर तैयार हो चुकी है.