Laccha Paratha लच्छा पराठा
- सामग्री
- एक कटोरी गेहूं का आटा,
- एक कटोरी मैदा,
- 2-3 बड़े चम्मच घी,
- नमक,
- लाल मिर्च पाउडर आवश्यकतानुसार,
- अजवाइन आवश्यकतानुसार।
लच्छा पराठा बनाने का तरीका
स्टेप 1- गेहूं के आटे, मैदे और पानी को मिलाकर आटा गूंथ लें। आटा गूंथते समय इसमें थोड़ा तेल या घी मिलाएं।
स्टेप 2- आटे को 15 मिनट के लिए ढक कर अलग रख दें।
स्टेप 3- अब आटे की एक बड़ी लोई बेलें। इस लोई में से 7 पतली लेयर्स काट लीजिए।
स्टेप 4- फिर इन सातों लेयर्स पर तेल और सूखा आटा लगाइए और एक के ऊपर एक रखते जाइए।
स्टेप 5- सातों परतों को एक के ऊपर एक रख कर मोड़कर लोई बना लीजिए।
स्टेप 6-इस लोई को हल्के हाथों से बेलें। धीरे धीरे से पराठे का आकार दे दीजिए।
स्टेप 7- अब गैस पर तवा रखकर गर्म करें और उसपर बेला हुआ पराठा रखें।
स्टेप 8- पराठे को एक तरफ सेंक लें, हल्का भूरा होने पर पलट कर घी लगा लें। तब तक दूसरी तरफ भी सेंक लें।
स्टेप 9- दूसरी तरफ भी घी लगाकर अच्छी तरह सेंक कर गरम गरम पराठा सर्व करें।
