Punjabi Tadka Maggi

Punjabi Tadka Maggi

  • पंजाबी तड़का मैगी की सामग्री
  • 2 पैकेट मैगी
  • 1/4 कप प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1/4 कप टमाटर, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1/4 कप शिमला मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1/4 कप हरी मटर
  • 1/4 कप गाजर, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1/2 टी स्पून गरम मसाला
  • 1 टी स्पून कश्मीरी मिर्च पाउडर
  • 2-3 सूखी लाल मिर्च
  • 1 टी स्पून लहसुन, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 टी स्पून मक्खन

पंजाबी तड़का मैगी बनाने की वि​धि

  1. एक पैन में तेल गरम करें और उसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, मटर और गाजर डालें.
  2. इसे सब्जियों के हल्के नरम होने तक पकाएं. अब मैगी मसाला और गरम मसाला और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  3. जब यह मसाला पक जाए तो इसमें 2 कप पानी डालें.
  4. मसाला और पानी को एक साथ उबालें और मैगी नूडल्स डालें.
  5. ढक्कन को ढककर कुछ देर पकने दें.
  6. मैगी लगभग पक जाने के बाद, एक और पैन गरम करें और उसमें मक्खन डालें.
  7. मक्खन के गर्म होने पर इसमें कटा हुआ लहसुन और सूखी लाल मिर्च डालें.
  8. एक बार जब यह चटकने लगे, इसमें कश्मीरी मिर्च पाउडर डालें और सब कुछ अच्छी तरह मिलाने के बाद आंच से हटा दें.
  9. अपनी मैगी में वापस आ जाइए, यह अब तक अच्छी तरह से पक चुकी होगी- आंच से उतार लें और ऊपर से यह तड़का डालें.
  10. तड़का को अच्छी तरह मिला लें और गरमागरम परोसें.